Homeराजनीतिसामाजिकसांस्कृतिक

अनुज गोयल कॉलेज ऑफ लाँ में प्रतिभा सम्मान समारोह-2025 हर्षोल्लास के साथ मनाया

गाज़ियाबाद। अनुज गोयल कॉलेज ऑफ लाँ, भोजपुर, मोदीनगर में प्रतिभा सम्मान समारोह-2025 हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कक्षा-12 में 60% से अधिक अंक पाने वालो विभिन्न कॉलेज के छात्रो को तिलक लगाकर स्वागत किया। माता सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर सरस्वती वंदना की। कॉलेज की निदेशिका डा० पूनम गोयल ने सभागार में उपस्थित सभी मेधावी छात्र/छात्राओ का स्वागत किया। उनको कक्षा-12 में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर हार्षिक बधाई दी और सुक्ष्म भाषण में कहा कि शिक्षा पाने का लक्ष्य केवल निजी या सरकारी विभाग में उच्च पदो पर आसीन होना नही है बल्कि श्रेष्ठ समाज की रचना में सक्रिय भूमिका का निर्वहन करना है।
समारोह की अध्यक्षता सीए०(डा०) अनुज गोयल जी ने की और कहा कि प्रतिभाओ को प्रोत्साहित करने से बच्चो को आगे बढने की प्रेरणा मिलती है इसलिए नई प्रतिभाओ को दिशा निर्देश देने के साथ-2 संसाधनो की पूर्ति में सहयोग देना आवश्यक है।
इस समारोह में मुख्य अतिथि माननीया डा० मन्जु शिवाच प्रतिष्ठित विधायक मोदीनगर ने मेधावी छात्र व छात्राओ को प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिह्नन देकर सम्मानित किया। विभिन्न कॉलेजो के प्रधानाचार्यो की प्रशंसा करते हुए कहा कि छात्रो का उत्कृष्ट प्रदर्शन शिक्षको की कड़ी मेहनत को सिद्व करती है।

श्री एम०के० सेठ जी, संचार रतन ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को तनाव मुक्त रहना चाहिए। इससे छात्रो कि छिपी प्रतिभा को निखारा जाएगा और समारोह को प्रसन्नता से परिपूर्ण किया।
डा० के०एन० मोदी साइन्स एण्ड कॉमर्स कॉलेज मोदीनगर के प्रधानाचार्य डा० सतीश अग्रवाल जी ने भी अपने उद्बोधन में अनुज गोयल कॉलेज ऑफ लाँ की डायरेक्टर, अध्यक्ष व शिक्षको को धन्यवाद ज्ञापित किया और सफल आयोजन हेतु भविष्य में ऐसे ही समारोह कराते रहने का आग्रह किया। श्री विरेन्द्र सिंह प्रधानाचार्य आदर्श जनता इण्टर कॉलेज फरीदनगर ने भी छात्रो को बदाई दी। श्री सुरेश चन्द्र गुप्ता अध्यक्ष ग्राम विकास समिति व रन पाल आचार्य जी ने भी अपने भाषण से छात्रो को लाभन्वित किया।
सभी शिक्षको, छात्रो व क्षेत्र के गणमान्य लोगो ने समारोह में भाग लिया इसके पश्चात सभी ने भोजन प्राप्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button