Homeराजनीतिसामाजिक

सनातन हिन्दू वाहिनी संगठन के कार्यकर्ता 5 जून को निकालेंगे तिरंगा यात्रा

गाज़ियाबाद। सनातन हिन्दू वाहिनी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष महंत संजय नाथ योगी जी के आदेश से मेरठ मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र राणा अपने पदाधिकारियों के साथ ज्ञापन देने के लिए डीएम ऑफिस पहुंचे।

सनातन हिन्दू वाहिनी संगठन के तत्वाधान में गोरक्षा पीठाधीश्वर हिन्दू हृदय सम्राट प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री महंत श्री योगी आदित्यनाथ जी के अवतरण दिवस 5 जून 2025 उपलक्ष्य में शहीद स्थल मेरठ मोड़ गाजियाबाद से तिरंगा यात्रा निकलेगी जो अनुशासित निरंतरित तथा बिना किसी को बाधित करते हुए मोदीनगर से होती हुई ग्राम घाट के सामने प्राचीन शिव मंदिर पहुंचकर संपन्न होगी।
शिव मंदिर में सनातन हिन्दू वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष महंत संजय नाथ योगी जी अपने पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ हवन पूजा करके माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की लम्बी आयु के लिए भगवान से प्रार्थना करेंगे साथ ही भंडारे का आयोजन भी करेंगे।
ये तिरंगा यात्रा मेरठ मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र राणा के नेतृत्व में निकलेगी।तिरंगा यात्रा में प्रदेश अध्यक्ष महंत संजय नाथ योगी जी, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष महंत विक्रम जी, मेरठ मंडल के सभी पदाधिकारी, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, मेरठ, हापुड़, बागपत एवं बुलंदशहर के जिला अध्यक्ष भी तिरंगा यात्रा में उपस्थित रहेंगे।
ज्ञापन देते समय मेरठ मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र राणा, मंडल सचिव कृष्णपाल त्यागी, जिला महामंत्री निर्दोष कुमार, मोदीनगर उपाध्यक्ष डिम्पल भारद्वाज, जिला कार्यकारणी सदस्य राकेश गुप्ता एवं मयंक सोम उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button