Homeराष्ट्रीयसामाजिक

सैनिक परिवार गाजियाबाद की मासिक बैठक कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित

गाज़ियाबाद। सैनिक परिवार गाजियाबाद की मासिक बैठक कलेक्ट्रेट परिसर में एडवोकेट बी सी बंसल की अध्यक्षता में एवं महासचिव सुरेंद्र शर्मा चौधरी महिपाल सिंह के संचालन में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों की उपस्थिति में आयोजित हुई।
बैठक का विषय संघर्ष विराम मेरी राय में पर गहन चर्चा उपरांत सर्वसम्मति से भारतीय सशस्त्र बलों एवं सरकार की सराहना की गई।
संस्था की ओर से वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता सालेक भैया सचिव विकास संघर्ष समिति को सम्मानित मोमेंटो भेंट कर किया गया।
संस्था के प्रचार सचिव केपी सिंह जी के सरस्वती विहार मुरादनगर प्लॉट की पुरानी दीवार गिराकर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका मुरादनगर द्वारा ओम सम पब्लिक स्कूल प्रबंधन को गैरकानूनी रूप से लाभ पहुंचाने की नीयत से प्लांट में सार्वजनिक रास्ता घोषित करने के विरुद्ध जिलाधिकारी गाजियाबाद के नाम एडीएम लीगल को शिकायत पत्र देकर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए, सैनिक परिवार को न्याय दिलाने की गुहार लगाई गई। ऐसा ही पत्र जिला सैनिक अधिकारी को भी सोपा गया।
अंत में सम्मानित सदस्य केपी सिंह तेवतिया जी ने देश भक्ति का गीत प्रस्तुत किया और कुलदीप जी ने वोट ऑफ़ थैंक्स के साथ बैठक का समापन किया।
बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों का तहे दिल से अभिनंदन साधुवाद दिया। आगामी बैठक की सूचना देते हुए जानकारी दी गई कि जिला सैनिक बंधु समिति गाजियाबाद की बैठक जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में 20 मई को नियत है। उसके लिए संस्था की ओर से सैनिक परिवार के कल्याण अर्थ पांच बिंदु प्रेषित किए जा चुके हैं।
धन्यवाद पारित एडवोकेट बी सी बंसल अध्यक्ष सैनिक परिवार गाजियाबाद पूर्व सैनिक जन कल्याण समिति रजिस्टर्ड ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button