Homeप्रदर्शनप्रशासनशिक्षासामाजिक

जीपीए ने आरटीई के दाखिलों के लिए डीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन

गाजियाबाद। जीपीए  लगातार आरटीई के अंतर्गत चयनित बच्चो को उनका शिक्षा का मौलिक अधिकार दिलाने के लिए भरकस प्रयास कर रही है। शिक्षाधिकारी और जिला प्रशासन बच्चो के दाखिले कराने का भरोसा तो देते हैं लेकिन प्राइवेट स्कूलों की मनमानियों के आगे बेबस और लाचार नजर आते है , जिसका फायदा उठाकर स्कूल नियम के विरुद्ध जाकर आरटीई के चयनित बच्चो से छह महीने की स्टेटमेंट और तमाम अनावश्यक कागजात मांग कर उनके शिक्षा के मौलिक अधिकारों का माखौल उड़ा रहे है। आज ऐसे ही एक अनोखे मामले और आरटीई के बच्चो के दाखिले सुनिश्चित कराने के लिए जीपीए की टीम जिलाधिकारी के दरवाजे पर पहुंची। मामला है गाजियाबाद के विजय नगर स्थित जिंदल पब्लिक स्कूल बिहारीपूरा का जिसमें आरटीई के नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए आरटीई के अंतर्गत चयनित दुर्बल वर्ग एवं अलाभित समूह के बच्चो को 19 अनावश्यक कागजात जमा कराने की सूची थमा दी जो इस प्रकार है –
1.फैमिली मेंबर वर्क डिटे 2.फैमिली मेंबर क्वांटिटी डिटेल
3.फैमिली आधार कार्ड ऑल मेंबर्स 4.मोटर बाइक की आरसी 5.लाइसेंस 6.पेन कार्ड 7.एड्रेस प्रूफ 8.हाउस टैक्स स्लिप 9.इलेक्ट्रिसिटी बिल स्लिप 10.इनकम सर्टिफिकेट
11.कास्ट सर्टिफिकेट 12.सैलरी स्लिप 3 मंथ्स

  1. राशन कार्ड
  2. बैंक पास बुक 6 मंथ बैंक स्टेटमेंट
  3. ऑल फैमिली मेंबर राशन कार्ड
  4. बच्चे का रिपोर्ट कार्ड
  5. बच्चे की टीसी सर्टिफिकेट
  6. जमीन के कागज, फ़रद पटवारी से साइन वाला
  7. पटवारी से बना हुआ जमीन का नक्शा

जीपीए ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर बताया कि जिंदल पब्लिक स्कूल द्वारा खुलेआम आरटीई अधिनियम 2009 के नियमों का उलंघन कर आरटीई के अंतर्गत चयनित अभिभावकों के बच्चो की गरीबी का मखौल उड़ाया जा रहा इसी तरह जिले के अन्य स्कूलों द्वारा भी आरटीई के बच्चो से अनावश्यक कागजात मांग कर स्कूल स्टाफ को घर भेजकर जांच कराई जा रही है जिसकी शिकायत पूर्व में अनेकों बार आपसे की जा चुकी है लेकिन अभी तक किसी भी स्कूल पर कोई कार्यवाई सुनिश्चित नहीं की गई जिसके कारण जिले के अनेकों स्कूल अनावश्यक कागजात मांगकर आरटीई के बच्चो को शिक्षा के मौलिक अधिकार से वंचित कर रहे है। जीपीए ने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि शिकायत का तत्काल संज्ञान लेते हुए जिंदल पब्लिक स्कूल पर एफआईआर दर्ज करा स्कूल की मान्यता रद्द करने की संतुति की जाए एवं आरटीई के सभी बच्चों के दाखिले तत्काल प्रभाव से सुनिश्चित कराए जाएं। इस मौके पर अनिल सिंह , पूजा सिंह , धर्मेंद्र यादव, नरेश कुमार ,ज्योति भाटी, राहुल कुमार , मोहित मावी , रमा, श्यामेंद्र कुमार , दीपाली पाल, मीनू सिंह , जया, मनीष कुमार , अनीता पाल आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button