Homeसामाजिक

अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा ने अश्वनी शर्मा को राजनगर एक्सटेंशन, गाज़ियाबाद का सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित किया

गाज़ियाबाद। सामाजिक सरोकारों एवं जनसेवा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुके प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता एवं चिंतक अश्वनी शर्मा को अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा द्वारा राजनगर एक्सटेंशन, गाज़ियाबाद इकाई का सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। यह घोषणा भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित भव्य समारोह में की गई, जिसमें समाज के अनेक प्रतिष्ठित जनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.के. गौड़, प्रदेश अध्यक्ष पितांबर शर्मा, अति विशिष्ट अतिथि डॉ. संजीव शर्मा (मुख्य संरक्षक, भगवान परशुराम मंदिर, संजय नगर), जिला अध्यक्ष जैनेंद्र शर्मा, महानगर अध्यक्ष सुभाष शर्मा, महासचिव आदेश शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा ओम दत्त कौशिक एवं नंदग्राम अध्यक्ष मदन शर्मा सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

साथ ही अशोक पराशर, विपिन पराशर, एम.पी. शर्मा (संरक्षक, भगवान परशुराम मंदिर, संजय नगर), हरीश शर्मा (अध्यक्ष संजय नगर), बृजमोहन शर्मा (महामंत्री, भगवान परशुराम मंदिर, संजय नगर), मुकेश कौशिक एवं अनेक गणमान्य अतिथि भी समारोह में सम्मिलित हुए।

कार्यक्रम के दौरान सभी पदाधिकारियों ने अपने-अपने उद्बोधनों में संगठन की एकता, सामाजिक समरसता तथा भगवान परशुराम के आदर्शों को समाज में पुनः प्रतिष्ठित करने के संकल्प को दोहराया। सभी वक्ताओं ने अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का विश्वास व्यक्त किया।

अपने भावपूर्ण संबोधन में अश्वनी शर्मा ने कहा,
“भगवान परशुराम का जीवन तप, त्याग और धर्मरक्षा का प्रतीक है। मैं उन्हीं के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात कर समाज सेवा के इस पवित्र दायित्व का निर्वहन करूंगा। संगठन की एकता और समाज के उत्थान के लिए मैं तन-मन-धन से समर्पित रहूंगा।”

समारोह का संपूर्ण वातावरण जय श्री परशुराम के नारों और उत्साहपूर्ण ऊर्जा से ओतप्रोत रहा, जो संगठन की नई दिशा और संकल्प को दर्शाता रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button