Homeराजनीति

कैबिनेट मंत्री सुनील कुमार शर्मा से डॉ. अभिषेक शर्मा ने की शिष्टाचार भेंट, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर हुई चर्चा

गाजियाबाद, 13 मई, (पवन शर्मा)। उत्तर प्रदेश सरकार में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कैबिनेट मंत्री एवं साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र से लोकप्रिय विधायक सुनील कुमार शर्मा से डॉ. अभिषेक शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष (भाजपा, नंदग्राम मंडल), ने शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच प्रदेश के सामाजिक और राजनीतिक परिदृश्य को लेकर विचार-विमर्श हुआ। डॉ. शर्मा ने मंत्री शर्मा के नेतृत्व और विकासोन्मुखी सोच की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में साहिबाबाद क्षेत्र एवं समूचे प्रदेश में निरंतर प्रगति हो रही है।

डॉ. अभिषेक शर्मा ने बताया कि मंत्री शर्मा का जनकल्याण के प्रति समर्पण और तकनीकी नवाचार के माध्यम से उत्तर प्रदेश को डिजिटल दिशा में अग्रसर करने का प्रयास अत्यंत प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि शर्मा द्वारा किए जा रहे कार्य विशेष रूप से युवाओं के लिए अवसरों के नए द्वार खोल रहे हैं।

इस भेंट में शिक्षा, रोजगार, तकनीकी विकास और स्थानीय विकास योजनाओं पर भी चर्चा हुई। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें मंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद कायम रखने और आम जनता के हित में निरंतर कार्य करते रहने का आह्वान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button