Homeअध्यात्मयात्रासामाजिक

दर्शना देवी सेवा फाउंडेशन द्वारा कलश यात्रा से शुभारम्भ श्री हनुमान कथा का भव्य आयोजन सम्पन्न

गाजियाबाद, 03 मई, (पवन शर्मा)। शनिवार को दर्शना देवी सेवा फाउंडेशन एवं श्री हनुमंत कथा सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में एक दिव्य और भव्य श्री हनुमान कथा का आयोजन रईसपुर गुलधर रोड स्थित प्राचीन शिव मंदिर (HB फार्म हाउस के पास) में श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत महिलाओं द्वारा कलश यात्रा के साथ हुई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु महिलाओं ने भाग लेकर पूरे क्षेत्र को भक्ति-भाव में सराबोर कर दिया। कलश यात्रा के बाद कथा व्यास श्री अरविंद भाई ओझा जी ने भक्तों को श्री हनुमान जी की अद्भुत महिमा और उनके जीवन से जुड़ी प्रेरणादायक कथाओं का रसपान कराया।

इस दिव्य आयोजन में श्री जीवन ऋषि सेवा आश्रम ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष महंत श्री जीवन ऋषि जी महाराज का विशेष सान्निध्य प्राप्त हुआ। व्यास गद्दी को सिर पर लेकर राजीव धीर कलश यात्रा में चले, वहीं मुख्य यजमान की भूमिका में राजीव धीर एवं उनका समस्त परिवार श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना करता नजर आया।

कार्यक्रम में दर्शना देवी सेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष राजीव कुमार धीर सहित देशबंधु गोयल, भगवत प्रसाद, भानु सिसोदिया, संजीव धीर, प्रदीप कुमार गर्ग, राम रतन सिंह, श्रीमती प्रतीक्षा पांडे, श्रीमती रजनी चौधरी, श्रीमती साक्षी धीर, श्रीमती शशि धीर, सुनील तिवारी, विष्णु दत्त दुबे, ब्रह्म दत्त दुबे, रमेश मेहरा, संजय नारंग, एस के धीर, मयंक गोयल सहित बड़ी संख्या में समिति के कार्यकर्ता और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

भक्ति, श्रद्धा और संकीर्तन के अद्भुत संगम ने वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। कार्यक्रम की सफलता का श्रेय पूरी समिति और समर्पित कार्यकर्ताओं को जाता है, जिनके प्रयास से यह आयोजन ऐतिहासिक बन गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button