Homeअध्यात्मयात्रासामाजिक

मोदीनगर में निकली भव्य श्री खाटू श्याम जी शोभा यात्रा, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लिया भाग

मोदीनगर। सनातन हिन्दू वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष महंत संजय नाथ योगी जी के आदेशानुसार मोदीनगर में श्री खाटू श्याम जी की भव्य निशान ध्वज यात्रा एवं शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभा यात्रा पश्चिम क्षेत्रीय मंत्री राज वर्मा, मेरठ मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र राणा, पंडित हरीश शास्त्री जी और सेवादार दीपक गर्ग के नेतृत्व में निकाली गई।

भक्ति और श्रद्धा से ओतप्रोत इस शोभा यात्रा में लगभग 500 श्रद्धालु -पुरुष और महिलाएं- शामिल हुए। पूरा मार्ग श्याम बाबा के जयकारों और भजन-कीर्तन से गूंज उठा। शोभा यात्रा का वातावरण अत्यंत भव्य और धार्मिक रहा।

इस पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पवन सिंघल जी एवं समाजसेवी बबली गुर्जर जी ने भी अपनी उपस्थिति से श्रद्धालुओं का उत्साहवर्धन किया।

मेरठ मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र राणा ने बताया कि शोभा यात्रा पूरी तरह सफल रही और भविष्य में ऐसे आयोजन और भी बड़े स्तर पर करने की योजना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button