Homeसामाजिकस्वास्थ्य

राजेंद्र नगर में योग दिवस पर विशेष योग शिविर का आयोजन, बड़ी संख्या में लोगों ने लिया भाग

साहिबाबाद, 17 मई। राजेंद्र नगर में मानव उत्थान सेवा समिति एवं श्री प्रेमपुरी आश्रम के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 के उपलक्ष्य में राधेश्याम पार्क, राजेंद्र नगर में एक विशेष योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शनिवार की सुबह 6 से 8 बजे तक चले इस शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त योगाचार्य अजय राणा ने प्रतिभागियों को अनुलोम-विलोम, कपालभाति, भुजंगासन, ताड़ासन, वज्रासन जैसे विविध योग आसनों का अभ्यास कराया। योग के शारीरिक, मानसिक और आत्मिक लाभों को सरल शैली में समझाकर उन्होंने प्रतिभागियों को योग के प्रति जागरूक किया।

इस योग शिविर का संचालन महात्मा श्री राम तीर्थानंद जी की देखरेख व मार्गदर्शन में हुआ। उन्होंने कहा कि “योग न केवल स्वस्थ जीवन की कुंजी है, बल्कि यह आत्मिक शांति और समाज में समरसता का भी माध्यम है।”

शिविर में आए सभी प्रतिभागियों ने आयोजन की सराहना की और योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया। आयोजन की सफलता ने यह सिद्ध कर दिया कि लोग अब स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो रहे हैं और योग को जीवन का अभिन्न हिस्सा बना रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button