Homeसामाजिकस्वास्थ्य

वरदान सेवा संस्थान के संस्थापक कमलेश जी की जयंती पर भव्य कार्यक्रम आयोजित, सी-आर्म मशीन व बस का हुआ लोकार्पण

गाजियाबाद। वरदान मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल वरदान सेवा संस्थान के संस्थापक स्वर्गीय श्री कमलेश कुमार जी की जयंती के अवसर पर वरदान मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में एक भव्य आयोजन किया गया। इस पुनीत अवसर पर नि:शुल्क ओपीडी शिविर, हवन एवं भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

शिविर का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव ने अपने करकमलों से किया। इस अवसर पर संस्थान से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, जिनमें पूर्व विधायक कृष्ण वीर सिंह सिरोही, मंत्री विजय शंकर, विपुल गुप्ता, सुधीर मित्तल, श्रीमती दीप्ति मित्तल तथा राजकुमार (आइस वर्ल्ड) शामिल थे।

वरदान मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल की ओर से मैनेजर श्रीमती गरिमा अग्रवाल, अरुण कुमार अग्रवाल, आमोद, आलोक मित्तल, सुबोध गुप्ता, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हिमांशु भारद्वाज एवं अन्य समिति सदस्य भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय श्री कमलेश कुमार जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि अर्पण से की गई। इस दौरान उनके द्वारा समाज सेवा में किए गए कार्यों को स्मरण किया गया तथा उनकी प्रेरणा से सेवा के कार्यों को और व्यापक बनाने का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर जे.एल. रेंना द्वारा 22 सीटर बस एवं विनोद कुमार अग्रवाल (धनोरा वाले) द्वारा सी-आर्म मशीन दान स्वरूप प्रदान की गई, जिसका उद्घाटन भी समारोह में किया गया। यह आधुनिक मशीन मरीजों के उपचार की गुणवत्ता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

आयोजित नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में लगभग 523 मरीजों ने ओपीडी सेवाओं का लाभ उठाया। इस दौरान 16 मोतियाबिंद सर्जरी, 5 सामान्य सर्जरी, शुगर, हीमोग्लोबिन, एवं हड्डी संबंधी जांचें भी की गईं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button