Homeस्वास्थ्य

विला आनंदम सोसाइटी में स्वास्थ्य कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड शिविर – स्वास्थ्य सुरक्षा की नई पहल

गाजियाबाद। फेडरेशन ऑफ राजनगर एक्सटेंशन सोसाइटीज (फ्रेंस) एवं वरदान मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में आज विला आनंदम सोसाइटी, राजनगर एक्सटेंशन में एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ना था।

फ्रेंस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. सुबोध गुप्ता ने कहा, “हमारा प्रयास है कि हर जरूरतमंद परिवार को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान की जाए। आज के शिविर में 90 कर्मचारियों को फैमिली हेल्थ कार्ड दिए गए, जिनसे उन्हें वरदान अस्पताल में निःशुल्क परामर्श, जांच और रियायती दरों पर चिकित्सा सेवाएं मिलेंगी।”

वरिष्ठ सचिव अभिनव त्यागी ने बताया, “वरिष्ठ नागरिकों की स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, 70 वर्ष से अधिक आयु के 15 वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए। इसके साथ ही, वरदान अस्पताल द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा का भी शुभारंभ किया गया।”

फ्रेंस के अध्यक्ष सचिन त्यागी ने कहा, “हमारी यह पहल केवल स्वास्थ्य कार्ड वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि हम चाहते हैं कि हर सोसाइटी में इस प्रकार के शिविर आयोजित हों ताकि अधिक से अधिक परिवारों को इसका लाभ मिल सके।”

शिविर के दौरान फ्रेंस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. सुबोध गुप्ता, वरिष्ठ सचिव अभिनव त्यागी, अतुल प्रकाश भटनागर, पंकज गुप्ता, मुकेश त्यागी, मनोज कुमार सिंह एवं वरदान अस्पताल के विक्रांत सिंह और आशु पाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button