Homeयात्राराष्ट्रीयसामाजिक

अश्वनी शर्मा ने पूर्वोत्तर भारत में अखंड भारत मिशन के विस्तार की घोषणा, किशोर सिन्हा को मिला अहम दायित्व

गाज़ियाबाद,20 जून। अखंड भारत मिशन के संस्थापक अश्वनी शर्मा ने पूर्वोत्तर भारत में संगठन के विस्तार की घोषणा करते हुए बताया कि मिशन अब पूर्वोत्तर राज्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाएगा। इस उद्देश्य के तहत योग्य एवं राष्ट्रसेवा के लिए प्रतिबद्ध कार्यकर्ताओं को संगठन में नई जिम्मेदारियाँ सौंपी जा रही हैं।

इसी क्रम में संगठन की नियमावली के अनुसार किशोर सिन्हा को “मंत्री” एवं “पूर्वोत्तर क्षेत्र के संयोजक” के रूप में नियुक्त करने का प्रस्ताव पारित हो चुका है। संबंधित प्रक्रिया पूर्ण होते ही उन्हें यह दायित्व संस्था के संविधान के अनुरूप औपचारिक रूप से सौंपा जाएगा।

अश्वनी शर्मा ने कहा, “पूर्वोत्तर भारत एक संवेदनशील और सामरिक दृष्टि से अत्यंत महत्त्वपूर्ण क्षेत्र है, जहां संगठित सामाजिक कार्य की विशेष आवश्यकता है। इसी सोच के साथ संगठन ने विस्तार की यह प्रक्रिया प्रारंभ की है।”

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अखंड भारत मिशन एक पूर्णतः गैर-राजनीतिक मंच है, जो राष्ट्र निर्माण के लिए पर्यावरण संरक्षण, खेल व शिक्षा के क्षेत्र में कार्य, देश के गौरवशाली इतिहास के प्रचार एवं “अखंड भारत” की भावना के प्रसार जैसे विषयों पर केंद्रित है।

किशोर सिन्हा का कार्यकाल एक वर्ष (जून 2026 तक) के लिए निर्धारित किया गया है, जिसके उपरांत संगठनात्मक आवश्यकताओं और कार्यों की समीक्षा के आधार पर कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया जाएगा।

अश्वनी शर्मा ने किशोर सिन्हा जी को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि वे पूर्वोत्तर क्षेत्र में संगठन की गतिविधियों को नई दिशा देने में सफल रहेंगे और मिशन की मूल विचारधारा को मजबूती से आगे बढ़ाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button