Homeक्राइम

दिनदहाड़े चांदनी चौक के एक टेक्सटाइल शोरूम में 35 लाख की लूट, बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

नई दिल्ली,02 जून। व्यस्ततम बाजारों में शुमार चांदनी चौक में सोमवार को दिनदहाड़े एक बड़ी वारदात हुई। यहां एक टेक्सटाइल शोरूम में घुसे हथियारबंद बदमाशों ने 35 लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया। लूट के दौरान बदमाशों ने शोरूम के ऑफिस में घुसकर कई राउंड फायरिंग की, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

सूचना मिलते ही मौके पर दिल्ली पुलिस की टीम पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई। पुलिस ने शोरूम और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पुलिस को कुछ संदिग्धों की पहचान के सुराग मिले हैं।

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अपराधियों की तलाश तेज़ कर दी गई है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना से बाजार में व्यापारियों में दहशत का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

चश्मदीदों के मुताबिक बदमाशों की संख्या दो से तीन के बीच थी और वे काफी योजना के साथ वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पुलिस इलाके में नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button