Homeसामाजिक

सैनिक परिवार गाजियाबाद की मासिक बैठक सम्पन्न, समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित हुईं संगीता कसाना

गाजियाबाद, 21 जून। सैनिक परिवार गाजियाबाद की मासिक बैठक आज कलेक्ट्रेट परिसर में सम्पन्न हुई। बैठक में योग से स्वास्थ्य लाभ, हाल ही में सम्पन्न ‘सिंदूर ऑपरेशन’ की सफलता तथा अहमदाबाद विमान हादसे जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।

बैठक के दौरान स्वयं सहायता समूह की कैंटीन संचालिका श्रीमती संगीता कसाना, जोकि प्रधान दीपक कसाना की पत्नी हैं, को उनकी सेवाओं के लिए सैनिक परिवार की ओर से प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। संगीता कसाना द्वारा संचालित कैंटीन को न केवल उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सराहा गया, बल्कि यह आत्मनिर्भरता का उदाहरण भी बताया गया।

इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष एडवोकेट बी.सी. बंसल ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए आगामी कार्यक्रमों की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि आगामी माह कारगिल विजय दिवस के अवसर पर “शहीद सम्मान कार्यक्रम” का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में भागीदारी की अपेक्षा है।

बैठक में सैनिक परिवार के अनेक सदस्य शामिल हुए और समाज सेवा को निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया गया। संस्था ने समाजहित में कार्य करते रहने का आह्वान भी किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button