Homeसामाजिक

सेवा भारती द्वारा आयोजित समारोह में सिलाई प्रशिक्षुओं को प्रमाणपत्र वितरित किये

मुरादनगर,(मनीष गोयल)। यहां विजय धर्मशाला में आयोजित एक समारोह में सेवा भारती द्वारा संचालित अहिल्याबाई होलकर सिलाई केंद्र की प्रशिक्षित महिलाओं और बालिकाओं को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक अजीतपाल त्यागी ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। ऐसे प्रशिक्षण केंद्र उन्हें स्वावलंबी बनाने की दिशा में सार्थक पहल कर रहे हैं। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार विभिन्न योजनाएं चला रही है, और सेवा भारती जैसे संगठनों के सहयोग से ये प्रयास और प्रभावशाली हो रहे हैं। जिससे वे न केवल अपने परिवार का सहयोग कर सकती हैं, बल्कि समाज में एक सकारात्मक परिवर्तन की प्रेरणा भी बन सकती हैं। विशिष्ट अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने कहा कि सेवा भारती समाज के वंचित वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य कर रही है। सिलाई केंद्र से प्रशिक्षण प्राप्त महिलाएं अपने हुनर के बल पर न केवल आत्मनिर्भर बन सकती हैं, बल्कि अन्य महिलाओं को भी प्रेरित कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए संगठन का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है।

सेवा भारती के नगराध्यक्ष दीपक गोयल ने बताया कि 21 महिलाओं व बालिकाओं को प्रमाणपत्र दिए गए तथा प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके हुनर को समाज के समक्ष प्रस्तुत करना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी जितेन्द्र आर्य ने की। संचालन शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य संजीव राजपूत ने किया। शिशु मंदिर के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

इस अवसर पर सेवा भारती के जिलाध्यक्ष श्रीनिवास गोयल, प्रांत संयोजिका नंदा जी, नगर महामंत्री अंकित कंसल, भाजपा नेता अरविंद भारतीय, राकेश मोहन गोयल, अमरीश गोयल, बुद्ध प्रकाश गोयल, सुशील गोयल, मनोज शर्मा, बृजेश्वर निमी, विनोद जिंदल, सुमित गुप्ता, मंडल अध्यक्ष राहुल गोयल,उषा चौधरी, बिंदु त्यागी, सोनिया त्यागी, अमित गर्ग, संदीप गर्ग, अंकित सिंघल, अमित सिंघल, विनोद धनगर आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button