Homeसामाजिक

गाजियाबाद सूचना विभाग ने सुरेश चन्द्र आर्य को दी विदाई, प्रशंसा से गूंजा समारोह

गाजियाबाद। सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, गाजियाबाद के वरिष्ठ लेखाकार  सुरेश चन्द्र आर्य दिनांक 31 मई 2025 को सरकारी सेवा से सेवा निवृत्त हो गये। इस अवसर पर विभाग में एक भावभीन विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न जनपदों के पत्रकारों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया और श्री आर्य को उनके सफल, समर्पित एवं सराहनीय सेवाकाल के लिए बधाइयाँ एवं शुभकामनाएँ दीं।

सुरेश चन्द्र आर्य जुलाई 2017 में मेरठ से गाजियाबाद स्थानांतरित हुए थे और फरवरी 2025 में लेखाकार के पद पर पदोन्नत हुए। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने पूर्ण ईमानदारी, निष्ठा एवं समर्पण के साथ विभागीय दायित्वों का निर्वहन किया। शांत स्वभाव, मृदुभाषिता और समन्वय क्षमता के लिए पहचान रखने वाले श्री आर्य ने विभाग में उत्पन्न विभिन्न चुनौतियों और परिस्थितियों का अपनी सूंझबूझ एवं अनुभव से सफलतापूर्वक समाधान किया।

जिला सूचना अधिकारी श्री योगेन्द्र प्रताप सिंह ने इस अवसर पर कहा, “श्री आर्य ने अपने दायित्वों एवं आदेशों का अनुपालन पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से किया। हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।”

एडीएम (एफ/आर) सौरभ भट्ट नेआर्य को बधाई देते हुए कहा, श्री सुरेश चन्द्र आर्य एक नेकदिल व सज्जन व्यक्ति हैं। उनकी कार्यशैली प्रेरणादायक रही है और हम उनके सुखद एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हैं।”

सेवा अवधि के दौरान आर्य ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित अन्य गणमान्य जनों के जनपद आगमन के अवसरों पर विभागीय व्यवस्थाओं को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में सराहनीय योगदान दिया, जिसके लिए उन्हें कई बार अधिकारियों द्वारा सराहा गया।

सेवानिवृत्ति के अवसर पर गाजियाबाद सहित मेरठ, हापुड़ एवं नोएडा से आए पत्रकारों एवं कर्मचारियों ने उन्हें बधाई दी। समारोह में सभी उपस्थित जनों नेआर्य को भावभीनी विदाई दी एवं उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button