Homeशिक्षासामाजिक

गरीब बच्चों के लिए स्कूल निर्माण एक सराहनीय पहल- संजय जोशी

गाज़ियाबाद, मुरादनगर। प्रदेश में समाज की बेहतरी के लिए लगातार कार्यरत उत्थान – एक नई पहल संस्था द्वारा मुरादनगर (जिला गाज़ियाबाद) में गरीब व वंचित वर्ग के बच्चों के लिए एक विद्यालय का निर्माण किया जा रहा है। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज प्रजापति ने पूर्व भाजपा संगठन महामंत्री संजय विनायक जोशी से शिष्टाचार भेंट कर इस परियोजना की विस्तृत जानकारी साझा की।

यह विद्यालय श्रम एवं सेवायोजन विभाग के अध्यक्ष ठाकुर रघुराज सिंह* के संरक्षण में संचालित संस्था द्वारा तैयार किया जा रहा है, जिसमें लगभग 1000 बच्चों के बैठने की व्यवस्था होगी। विद्यालय में नर्सरी से लेकर कक्षा 8 तक की शिक्षा दी जाएगी, विशेषकर उन बच्चों को प्राथमिकता दी जाएगी जो आर्थिक कारणों से शिक्षा से वंचित हैं।
इस अवसर पर संजय जोशी ने इस पहल को “समाज के प्रति एक अत्यंत सराहनीय योगदान” बताते हुए कहा कि ऐसे प्रयास ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन का आधार बनते हैं।

संस्था का उद्देश्य है “हर बच्चे तक सुलभ और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाना”, ताकि कोई भी बालक शिक्षा के अधिकार से वंचित न रहे।
इस कदम की सराहना स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा भी की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button