Homeअध्यात्मप्रशासन

गाजियाबाद के नये डीएम ने दूग्धेश्वरनाथ मंदिर में रूद्राभिषेक कर लिया आशीर्वाद

गाजियाबाद। जनपद गाजियाबाद के नव नियुक्त जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ ने गाजियाबाद आगमन पर सर्वप्रथम दूग्धेश्वर महादेव मठ मंदिर में रूद्राभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया। तदोपरांत कलेक्ट्रेट पहुंच गाजियाबाद के जिलाधिकारी का पदभार सम्भाला। जीडीए उपाध्यक्ष श्री अतुल वत्स एवं नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने नव नियुक्त जिलाधिकारी महोदय को पुष्प गुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दी। इसके बाद जिलाधिकारी महोदय द्वारा दुर्गावती देवी सभागार, विकास भवन में प्रेस वार्ता की गयी।
प्रेस वार्ता के दौरान जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि आम जन, किसानों, व्यापारियों, उद्यमियों, मीडिया बन्धुओं सहित जो भी संज्ञान में आयेगी, उस समस्या का पूर्ण गुणवत्ता के साथ निस्तारण करना हमारी प्राथमिकता रहेगी। सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का वृहद स्तर पर प्रचार-प्रसार कराते हुए लोगों को संचालित योजनाओं के विषयक जागरूक किया जायेगा, जिससे प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजना का लाभ मिल सकेगा। जनपद के चहुंमुखी विकास हेतु नवाचार के साथ कार्य किया जायेगा। जनपद के प्रत्येक युवा को रोजगार दिलाने और जनपद देश-प्रदेश की उन्नति में अहम भागीदारी निभायें, इसके लिए हर सम्भव प्रयास करेंगे। पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, वृक्षारोपण, स्वच्छता मिशन सहित अन्य मिशन के प्रति जनता में जागरूकता लाते हुए उन्हें सभी मिशनों में सहयोग करने हेतु प्रेरित किया जायेगा। जिससे हमारा जनपद स्वच्छ, हरित, सुन्दर, प्रदूषण मुक्त एवं चहुंमुखी विकास करेगा। उन्होने अंत में कहा कि मीडिया बन्धुओं को यदि कोई समस्या आती है तो मै उसके शीघ्र निस्तारण हेतु हर सम्भव प्रयास करूंगा। प्रेस वार्ता के बाद अधिकारियों के साथ शिष्टाचार भेंट वार्ता हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button