Homeराजनीति

पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व: राजपाल त्यागी को डॉ. अभिषेक शर्मा ने दी श्रद्धांजलि

गाजियाबाद,(आनन्द धारा न्यूज़)। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ राजनेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री राजपाल त्यागी का निधन हो गया था। वह 80 वर्ष के थे। उनके निधन से राज्य के राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई । गाजियाबाद की मुरादनगर सीट से कई बार विधायक रह चुके थे।
इस दुःखद घड़ी में नंदग्राम मंडल भाजपा के उपाध्यक्ष डॉ. अभिषेक शर्मा ने लोहिया नगर स्थित विधायक अजीतपाल त्यागी के आवास पर पहुंचकर उनके स्वर्गीय पिताजी श्री राजपाल त्यागी को श्रद्धांजलि अर्पित की। तथा उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।

डॉ. अभिषेक शर्मा ने कहा कि स्व. राजपाल त्यागी एक सहज, सरल एवं कर्मठ व्यक्तित्व के धनी थे। साथ ही राजनीती सकुशल नेतृत्व किया।उनका जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत रहा है। उनके निधन से क्षेत्र ने एक सजग मार्गदर्शक और आदर्श नागरिक को खो दिया है।
श्रद्धांजलि सभा में क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों ने भी शामिल होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button