गाज़ियाबाद। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने कलेक्ट्रेट परिसर में मासिक बैठक आयोजित कर कारगिल विजय दिवस की शुभकामनाएं दी तथा जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
अध्यक्ष श्री बी.सी.बंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला सैनिक कार्यालय में लंबे समय से ईवीएम मशीन रखी हुई हैं,जिससे पूर्व सैनिक भवन की सुविधाओं से वंचित हैं।ज्ञापन द्वारा मांग की गई है कि ईवीएम मशीनों को निर्वाचन कार्यालय में स्थानांतरित किया जाय।ज्ञापन देंने वालों में प्रमुख पूर्व सैनिक अध्यक्ष एड.बी.सी.बंसल,उपाध्यक्ष महिपाल चौधरी,महासचिव सुरेन्द्र कुमार शर्मा,कोषाध्यक्ष आर.एन. सिंह,अशोक चौधरी अन्य पूर्व सैनिक विजेंदर सिंह,निरंजन सिंह आर्य,यू.एस.बाना, दलबीर सिंह रावत,धर्मवीर त्यागी,सुरेन्द्र सिंह,किशन सिंह, के.पी.सिंह,आर .के.सिंह,महेश कुमार,राजकुमार आदि उपस्थित थे।





