
गाजियाबाद,(आनन्द धारा नन्यूज़)। 15 अगस्त को स्वाधीनता दिवस के शुभ अवसर पर अखिल भारतीय क्षत्रिय सभा गाजियाबाद ने महाराणा मंदिर, महाराणा प्रताप भवन, नेहरू नगर में धूमधाम से 79वां स्वाधीनता दिवस मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से हुई, जिसके बाद उपस्थित सदस्यों ने राष्ट्रगान गाकर देशभक्ति का माहौल और भी प्रगाढ़ किया।
इस मौके पर सभी ने मिलकर उन अमर बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने देश की आज़ादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम के महत्व और देशभक्ति की भावना को बनाए रखने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में वेदपाल कुशवाहा, प्रमोद सिसोदिया, जे.पी. राणा, नीता सिंह, राजकुमार बेस, भूपेंद्र चौहान, देव पाल सिंह, प्रदीप सिसोदिया, विनोद सिसोदिया, जितेंद्र सिंह परमार, वी.के. सिंह, अमर सिंह राठौड़, राजीव गुप्ता, अनुपम सिसोदिया, रामवीर सिंह सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।



