
गाजियाबाद,(नरेन्द्र राणा)। कल्कि महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नरेन्द्र राणा ने बताया कि दिनांक 06 जुलाई को सुबह संजीव वर्मा का फोन आया कि एनसीआर रेजिडेंसी में एक चोर घुस आया है। शोर मचाने पर वह बांस के पेड़ों के पीछे छिप गया। नरेन्द्र राणा ने तत्काल 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस भी कुछ ही मिनटों में मौके पर पहुंच गई और बांस के पेड़ों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान एक बोरी बरामद हुई, जिसमें लगभग 40 किलो सरियों के टुकड़े थे, जिन्हें आसपास चल रहे निर्माण स्थल से चोरी किया गया था। हालांकि, चोर मौके से फरार हो गया।
नरेन्द्र राणा और संजीव वर्मा ने पुलिस का आभार जताया कि उन्होंने त्वरित कार्रवाई कर चोरी का सामान बरामद किया। राणा ने बताया कि एनसीआर रेजिडेंसी में पहले भी कई छोटी-मोटी चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन इस बार संजीव वर्मा की सतर्कता और पुलिस की तत्परता के कारण चोर सामान ले जाने में सफल नहीं हो पाया।



