Homeसामाजिकसांस्कृतिक
रक्षाबंधन पर डॉ.अभिषेक शर्मा ने बहनों से बंधवाई राखी, त्यौहार की दी शुभकामनाएं
गाजियाबाद,(पवन शर्मा,आनन्द धारा न्यूज़)। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर नंदग्राम मंडल भारतीय जनता पार्टी महानगर गाजियाबाद के मंडल उपाध्यक्ष डॉ. अभिषेक शर्मा ने बहनों से राखी बंधवाकर त्यौहार की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि “स्नेह की पवित्र गांठ, विश्वास की मौन प्रतिज्ञा और भाई-बहन के अटूट प्रेम की जीवंत अभिव्यक्ति ही रक्षाबंधन का असली संदेश है।”
डॉ. शर्मा ने आगे कहा कि रक्षासूत्र की नन्ही डोर केवल कलाई नहीं, बल्कि आत्मा को भी जोड़ती है और यह परंपरा हर युग में मर्यादा और आत्मीयता की अमर गाथा बुनती है।

कार्यक्रम के दौरान रक्षाबंधन की अनेक झलकियां देखने को मिलीं, जहां बहनों ने पूरे उत्साह के साथ राखी बांधकर भाईचारे का संदेश दिया।



