Homeअध्यात्मगाजियाबादसामाजिकसांस्कृतिक

अहिल्या उद्धार, पुष्प वाटिका तथा जनकपुरी भ्रमण की लीला का मंचन

मुरादनगर। यहां टंकी रोड पर श्री आदर्श रामलीला कमेटी के तत्वाधान में आयोजित रामलीला में अहिल्या उद्धार, पुष्प वाटिका तथा जनकपुरी भ्रमण की लीला का मंचन किया गया।
लीला में मिथिला से सीता जी के स्वयंवर का निमंत्रण मिलने पर मुनि विश्वामित्र श्रीराम और लक्ष्मण को साथ लेकर जनकपुरी के लिए चले। मार्ग में उन्होंने गौतम ऋषि की पत्नी अहिल्या का उद्धार कर उसे पुनः मान-सम्मान दिलाया और जनकपुरी पहुंच गए। प्रभु राम व लक्ष्मण गुरु की आज्ञा से पूजा के लिए पुष्प लेने के लिए निकले। पुष्प वाटिका में माता सीता अपनी सखियों के साथ पहुंची। वह पूजा के लिए फूल तोड़ रही थीं। पहली बार श्रीराम ने माता सीता को देखा। राम सीता के इस मनमोहक दृश्य को देख पंडाल में दर्शकों ने जय श्रीराम व सीता मैया के जयकारे लगाए। इसके बाद गुरु की आज्ञा से श्रीराम व लक्ष्मण नगर भ्रमण पर गए। जिस ओर से राम लक्ष्मण निकलते। उन्हें देखने के लिए जनकपुरी वासियों की भीड़ लग जाती थी। सभी लोग श्रीराम की मोहिनी मूरत देख मोहित हो रहे थे। चारों ओर दशरथ नंदन की जय जय कार हो रही थी। लीला के मंचन के दौरान हास्य कलाकार ने सभी का स्वस्थ मनोरंजन किया।
इस अवसर पर रामलीला कमेटी के संचालक बुद्ध प्रकाश गोयल, अरविंद भारतीय, सुशील गोयल, अध्यक्ष विनोद धनगर, महामंत्री महेश चंद गोयल, कोषाध्यक्ष सुभाष चंद्र गुप्ता, अशोक कुमार गुप्ता, राकेश मोहन गोयल, सुरेश चंद, योगेंद्र गुप्ता लिली, संजय गोयल, विकास गोयल, राजेश सिंघल, सचित गोयल, वासु गुप्ता, गोपाल गुप्ता, सभासद भूपेंद्र पाल, सुरेश चंद पहलवान, निशंक गोयल, शिवकुमार गोयल, श्रीनिवास गोयल, मनोज कुमार, राकेश गर्ग, अर्पित गर्ग, संजय गोयल, विजय बंसल, आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button