Homeअध्यात्मसामाजिकसांस्कृतिक

रावण जन्म,श्री राम जन्म लीला का भव्य मंचन


मुरादनगर। श्री आदर्श रामलीला कमेटी के तत्वाधान में टंकी रोड़ स्थित रामलीला ग्राउंड में आयोजित रामलीला महोत्सव में दूसरे दिन रावण जन्म, राम जन्म का मंचन हुआ। भगवान राम के जन्म के बाद सभी भक्त खुश होकर भगवान राम की जय-जयकार करने लगे।
रामलीला मंडल के कलाकारों ने बहुत ही सुंदर श्री राम जन्म, रावण जन्म लीला का मंचन किया। अयोध्या में राजा दशरथ के यहां भगवान राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघन के जन्म पर अयोध्या में बधाई गाई गई और फूलो की वर्षा हुई। चारों भाइयों की बाल लीलाएं देखकर अयोध्या वासी प्रफुल्लित हो गए।
वही दूसरी ओर लंका में रावण, कुंभकर्ण और विभीषण का जन्म हुआ। और इसके बाद तीनों भाइयों ने घोर तपस्या की। रावण ने ब्रह्मा से वर मांगा कि उसकी मृत्यु कभी किसी तरह से न हो और वो अजर अमर हो जाए। ब्रह्मा जी ने ये वर देने में असमर्थता जताई तो रावण ने वर मांगा कि नर और वानर को छोड़कर कोई मुझे पराजित न कर पाएं। रावण को ये गुमान था कि उसके जैसे शक्तिशाली को एक मनुष्य या वानर नही मार सकता है। जिसके बाद ब्रह्मा ने उसे ये वर दे दिया।
इस अवसर पर रामलीला कमेटी के संचालक बुद्ध प्रकाश गोयल, अरविंद भारतीय, सुशील गोयल, अध्यक्ष विनोद धनगर, महामंत्री महेश चंद गोयल, कोषाध्यक्ष सुभाष चंद्र गुप्ता, अशोक कुमार गुप्ता, अमरीश गोयल, महेश चंद सिंघल, रघुनंदन रस्तोगी, राकेश गर्ग, राजकुमार गोयल, सभासद भूपेंद्र पाल, डॉ राजेंद्र अरोड़ा, महेशचंद गोयल, संजय सिंघल, निशंक गोयल, उज्जवल, अभिनव गोयल, प्रखर गोयल, वृंदुल मित्तल, मंजू रानी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button