Homeसामाजिकस्वास्थ्य

वरदान मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने मनाया निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाकर 10 वां स्थापना दिवस

गाजियाबाद। मेरठ रोड स्थित वरदान मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगा कर मनाया 10 वां स्थापना दिवस। समारोह में मुख्य अतिथि विधायक अजय महावर जी प्रतिभागी रहे।

शिविर में मरीजों के लिए ओपीडी, हड्डियों की जांच, सीटी स्कैन, पैथोलॉजी व एक्स-रे पर विशेष छूट दी गई। नि:शुल्क मोतियाबिंद सर्जरी और जनरल सर्जरी कैंप भी लगाए गए, जिनसे बड़ी संख्या में लोग लाभान्वित हुए।

मुख्य अतिथि विधायक अजय महावर ने कहा कि वरदान हॉस्पिटल ने पिछले एक दशक में गरीब और जरूरतमंदों के लिए भरोसेमंद स्वास्थ्य सेवाएं दी हैं। कार्यक्रम में संस्था से जुड़े कृष्णवीर सिंह सिरोही, विजय शंकर, विपुल गुप्ता, सुधीर मित्तल, कैलाश सिंघल, ललित जायसवाल, गरिमा अग्रवाल समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
शिविर में लगभग 450 मरीजों का पंजीकरण हुआ। पांच मरीजों की नि:शुल्क दूरबीन द्वारा पथरी की सर्जरी की गई। विशेष रूप से नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन और हड्डी की जांच कराई। तथा चिकित्सकों की टीम ने नि:शुल्क परामर्श दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button