
ग़ाज़ियाबाद। एम.एम.एच.कालेज में ” विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस” विषय पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम मेंटल हेल्थ अवेयरनेस क्लब एम.एम.एच. के छात्रों द्वारा आयोजित किया गया । कार्यक्रम में मानसिक स्वास्थ्य केंद एम.एम.जी. चिकित्सालय डॉ. चंदा यादव (क्लिनिकल मनोवैज्ञानिक), और
श्री राकेंद्र सिंह (मनोचिकित्सीय नर्सिंग अधिकारी),
श्री सोमदेब माजी (मनोचिकित्सीय सामाजिक कार्यकर्ता) मुख्य अतिथि रहे।

महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में प्राचार्य प्रोफेसर संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम की मुख्य अतिथि आदरणीय डॉ. चंदा यादव (क्लिनिकल मनोवैज्ञानिक)
ने अपने उद्बोधन मे आत्महत्या रोकथाम व मानसिक स्वास्थ्य पर व्याख्यान प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का सफल संचालन क्लब की सदस्य सोनी यादव और प्रतिभा गर्ग ने किया। कार्यक्रम मे आए सभी आगन्तुक अतिथियो का आभार व धन्यवाद ज्ञापित करते हुए प्रोफेसर प्रकाश चौधरी ने अपने उद्बोधन मे डॉ. चंदा यादव,श्री राकेंद्र सिंह,श्री सोमदेब माजी का विशेष अभिनन्दन करते हुए मानसिक स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील होने की आवश्यकता को रेखांकित किया। क्लब के सदस्यों
प्रतिभा गर्ग , शिवम कुमार,सोनी यादव, अनिकेत ,तोशिका चौहान,आनन्द,उमा ,रेनू ,खुशी,शिवांशु ,सुधा,शिखा,महिमा,
कुमकुम ,पवन और छात्र छात्राओं ने मानसिक स्वस्थ संबंधी मूलभूत बातों को ध्यान से सुना और अपनी शंकाओं का समाधान प्रश् पूछकर किया।
सभागार में मेंटल हेल्थ क्लब संयोजिका प्रो. मीना वर्मा एवं महाविद्यालय के शिक्षक प्रो. अनिल गोविंदन, डा. अल्पना सिंह , प्रो. सीमा गुप्ता, शिवम गुप्ता,प्रो. राखी द्विवेदी,प्मीनाक्षी, प्रो. कामना यादव आदि शामिल रहे।




