
नई दिल्ली/पंडवाला कलां। श्री हंस नगर आश्रम ट्रस्ट पंडवाला कलां दिल्ली में पूज्य श्री सतपाल जी महाराज के पावन जन्मोत्सव के उपलक्ष मे मुफ्त मेडिकल कैम्प लगाया गया, जिसमें फ्री चैकअप व दवाईयां भी मुफ़्त दी गई। कैंप का उद्घाटन श्री जगदीश सहरावत जी पिता श्री संदीप सहरावत स्थानीय विधायक, के कर कमलों द्वारा हुआ। मेडिकल कैम्प में 96 मरीजों ने अपना चैकअप कराया व दवाइयां प्राप्त की। इस कार्यक्रम की सभी कॉलोनी वासियों व श्री सहरावत जी ने भूरी भूरी प्रशंसा की।




