Homeशिक्षासामाजिकसांस्कृतिक

एम.एम.एच. कॉलेज में भारतीय प्रवासियों की सांस्कृतिक विरासत विषय पर अंतररास्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित

गाज़ियाबाद। एम.एम.एच.कालेज गाजियाबाद मे “भारतीय प्रवासियों की सांस्कृतिक विरासत” विषय पर आयोजित एक अन्तरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का आयोजन इतिहास विभाग द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन चीफ गेस्ट आदरणीय एम.चूनी अध्यक्ष गोपियो(GOPIO) मारिशस, मुख्य वक्ता डाॅ. लारी आजाद भारतीय समन्वयक गोपियो मारिशस, प्राचार्य प्रोफेसर संजय कुमार सिंह जी, प्रोफेसर प्रकाश चौधरी, प्रोफेसर आर.एस.यादव, प्रोफेसर वन्दना सेमलटी व प्रोफेसर सुभाषिनी शर्मा द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का प्रारम्भ करते हुए प्राचार्य प्रोफेसर संजय कुमार सिंह जी ने सभी आगंतुक अतिथियो का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रूप रेखा प्रस्तुत की। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डाॅ. लारी आजाद जी ने “भारतीय प्रवासियों की सांस्कृतिक विरासत” पर अपना व्याख्यान दिया। भारतीय सांस्कृतिक संबंध को मारिशस ने संजोए रखा है। अन्तरराष्ट्रीय संगोष्ठी के मुख्य अतिथि आदरणीय एम.चूनी जी ने अपने उद्बोधन मे भारतीय होने पर गर्व करते हुए, भारतीय प्रवासियो की सांस्कृतिक विरासत पर तथ्यात्मक व्याख्यान प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम मे सभी शिक्षक गणो, छात्र-छात्राओ ने भाग लिया। कार्यक्रम का सफल संचालन डाॅ. रितेश यादव जी ने किया। कार्यक्रम मे आए सभी आगन्तुक अतिथियो का आभार व धन्यवाद ज्ञापित करते हुए प्रोफेसर प्रकाश चौधरी ने अपने उद्बोधन मे एम.चूनी जी व लारी आजाद जी का विशेष अभिनन्दन करते हुए उनके कार्यो का भारतीय संस्कृतिक को बढाने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद ज्ञापित किया।

आयोजक समिति मे प्रोफेसर प्रकाश चौधरी,प्रोफेसर आर.एस.यादव, प्रोफेसर वन्दना सेमलटी, डाॅ. लक्ष्मी प्रकाश, डाॅ. रितेश यादव, प्रोफेसर मीना वर्मा,
प्रोफेसर अलपा सिह, प्रोफेसर सुता कुमारी, प्रोफेसर अपर्णा मल्होत्रा, प्रोफेसर रोजी मिश्रा, प्रोफेसर पवन कुमार, प्रोफेसर आभा दूबे,प्रोफेसर सुभाषिनी शर्मा, प्रोफेसर मोनिका शर्मा, प्रोफेसर राखी द्विवेदी, प्रोफेसर शालू त्यागी, प्रोफेसर उत्तम कुमार, प्रोफेसर कामना यादव, प्रोफेसर अल्का व्यास, डाॅ. उमेश कुमार, डाॅ. दीपिका सिंह व डाॅ.राजपाल त्यागी रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button