ताडका मारी महा बिसाला।अति क्रोधिनि बलबुद्धि विचाला ।।

मुरादनगर। यहां टंकी रोड पर श्री आदर्श रामलीला कमेटी के तत्वाधान में आयोजित रामलीला में विश्वामित्र आगमन, ताड़का वध व श्री राम लक्ष्मण द्वारा जनकपुरी की यात्रा का बड़े सुंदर ढंग से मंचन किया गया।
मुनि विश्वामित्र राक्षसों के यज्ञ में विघ्न उत्पन्न करने से परेशान होकर महाराजा दशरथ के पास गए और यज्ञ की रक्षा के लिए उन्होंने राम लक्ष्मण को अपने साथ भेजने के लिए कहा। पहले तो राजा दशरथ ने मना किया परंतु विश्वामित्र के कहने पर उन्होंने सहर्ष दोनों राजकुमारों को भेजना स्वीकार कर लिया। राम लक्ष्मण ने राक्षसी ताड़का का वध किया और मुनियों के यज्ञ की रक्षा की। राजा जनक ने मुनि विश्वामित्र के पास सीता स्वयंवर का निमंत्रण भेजा। जिस पर मुनि विश्वामित्र दोनों राजकुमारों को साथ लेकर जनकपुरी पहुंच गए।
इस अवसर पर रामलीला कमेटी के संचालक बुद्ध प्रकाश गोयल, अरविंद भारतीय, सुशील गोयल, अध्यक्ष विनोद धनगर, महामंत्री महेश चंद गोयल, कोषाध्यक्ष सुभाष चंद्र गुप्ता, अशोक कुमार गुप्ता, राकेश मोहन गोयल, प्रमोद गोयल, अंशुल रस्तोगी, चंद्रशेखर कौशिक, अनिल गोयल, मित्रसेन त्यागी, महेश चंद सिंघल, शिवकुमार गोयल, मनोज कुमार, राकेश गर्ग, अर्पित गर्ग, संजय गोयल आदि उपस्थित रहे।



