Homeसामाजिकस्वास्थ्य

पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने किया भव्य मिलन समारोह आयोजित

अटौर नगला मनोहरपुर गांव में पूर्व सैनिक सेवा परिषद के तत्वाधान में एक भव्य पूर्व सैनिक मिलन व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की  अध्यक्षता गांव के सम्मानित बुजुर्ग धर्मवीर सिंह ने की।

मुख्य अतिथि के रूप में यशोदा अस्पताल के कैंसर रोग विशेषज्ञ मेजर जनरल (रिटायर्ड) डॉ. वी.एल. कपूर उपस्थित रहे। डॉ. कपूर ने कैंसर से संबंधित एक प्रेरक व्याख्यान दिया, जिसमें उन्होंने गांव वालों व पूर्व सैनिकों को इस गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गांव के लोग और दूर-दराज से आए पूर्व सैनिक शामिल हुए। संस्था के अध्यक्ष बी.सी.बंसल और महामंत्री सुरेंद्र शर्मा  ने कार्यक्रम के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।  कार्यक्रम का संचालन पूर्व सैनिक चौधरी महिपाल सिंह ने किया। इस अवसर पर गांव के ग्राम प्रधान एटर रणवीर सिंह और नगला फिरोज मोहनपुर के ग्राम प्रधान अमित चौधरी भी उपस्थित रहे। समारोह में नौसेना से सेवानिव पूर्व सैनिक महिपाल सिंह को विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जिन्होंने 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीते हैं। इसके साथ ही, 80 वर्ष से अधिक आयु के पूर्व सैनिकों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में गांव के पूर्व सैनिकों में कंवरपाल सिंह, सतीश कुमार, ब्रह्मपाल सिंह, राजपाल सिंह, संजय सिंह, रामनिवास शर्मा, दिनेश कुमार, वीरेंद्र सिंह, सुरेश पाल, कृष्ण पाल, अनिल कुमार, सुरेंद्र सिंह, प्रिंस, इंद्रपाल चौधरी, और सतवीर चौधरी उपस्थित रहे। इसके अलावा, दूर-दराज से आए पूर्व सैनिकों में निरंजन सिंह आर्य, वेदपाल पवार, अनिल सलूक, देवेंद्र सिंह तेवतिया, और मेरठ से चंद्रपाल सिंह सहित कई अन्य पूर्व सैनिकों ने भी हिस्सा लिया। यह समारोह पूर्व सैनिकों के सम्मान और उनके योगदान को याद करने का एक महत्वपूर्ण अवसर रहा, साथ ही कैंसर जागरूकता जैसे सामाजिक मुद्दों पर भी प्रकाश डाला गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button