Homeव्यापार

एआईएमओ (यूपी स्टेट बोर्ड) ने संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प

गाजियाबाद,(आनन्द धारा न्यूज़)। वीआईसी हाउस, डी -45, औद्योगिक क्षेत्र, मेरठ रोड स्थित अपने कार्यालय में एआईएमओ (यूपी स्टेट बोर्ड) की बैठक हुई। 8-9 महीने पूर्व कार्यभार संभालने वाली नई कार्यकारिणी द्वारा पिछले 25 वर्ष में लगभग खंडहर हो चुके संगठन के कार्यालय का पुनर्नवीनीकरण, रिनोवेशन और फर्निशिंग का सभी सदस्यों को निरीक्षण कराया। सभी सदस्यों ने इस मुश्किल और बड़े काम के लिए अध्यक्ष उपेंद्र गोयल और कार्यकारिणी की प्रशंसा की।

बैठक में फैसला लिया गया कि संगठन की नव सृजित सुविधाओं और मीटिंग हॉल को अन्य अच्छे औद्योगिक संगठनों को भी उपयोग के लिए समाज हित में दिया जा सकता है। सभी सदस्यों ने संगठन को मजबूत बनाने और सदस्यता बढ़ाने में सहयोग का संकल्प लिया।

उल्लेखनीय है कि एआईएमओ उत्तर प्रदेश का सबसे पुराना औद्योगिक संगठन है, किंतु पिछले लगभग 2 दशक के दौरान कुछ लापरवाह तत्वों के हाथों में नेतृत्व रहने की वजह से संगठन की सदस्यता बहुत थोड़ी रह गई थी और कार्यालय खंडहर हो गया था।
बैठक का संचालन अध्यक्ष उपेंद्र गोयल ने किया।

सर्वश्री एसपी चौहान (उपाध्यक्ष), निर्मल सिंह (सेक्रेटरी), संजीव गुप्ता (समरकूल), बृजेश अग्रवाल, राजीव गुप्ता, इनाम अली (हमदर्द), अनुज शर्मा और अन्य अनेक उद्यमी/ सदस्यों ने बैठक में सहभागिता की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button