

बहराइच,(आनन्द धारा न्यूज़)। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वावधान में सुविख्यात श्री सतपाल जी महाराज के पावन जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में मेडिकल कालेज बहराइच के सहयोग से ‘श्री मानवधर्म मन्दिर’ बहराइच में निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। जिसमें लगभग 170 लोगों का पंजीकरण करवाकर शुगर, कोलोस्ट्रोल, रक्तचाप, नेत्र, दंत इत्यादि का परीक्षण के साथ साथ निवारण व निःशुल्क दवा वितरित किया, परामर्श भी चिकित्सकों द्वारा निशुल्क प्रदान किया गया। शिविर का शुभांरभ श्री मानवधर्म मन्दिर, प्रभारी महात्मा संध्या बाई जी, महात्मा प्रेमधारा बाई जी व मुख्य सलाहकार श्रीमती मिथलेश साहू द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

बहराइच मेडिकल कालेज के चिकित्सकों की टीम में ने कहा कि समय समय पर मेडिकल चेकअप करवाते रहे साथ ही तनाव रहित रहे। शिविर में सभी का सम्मान व धन्यवाद संस्था के कार्यकर्ताओं द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। चिकित्सा शिविर के पश्चात बाई जी ने बहुत ही मार्मिक सत्संग सुनाया प्रेमी भक्त सुनकर मनमुग्ध हो गए खूब बधाइयां हुईं सत्संग बाद आरती हुई सभी प्रेमी भक्तों ने भोजन प्रसाद बहुत ही प्रेम पूर्वक ग्रहण किया। सत्संग कार्यक्रम में शाखा कार्यकर्ता मानव सेवा दल यूथ टीम सहित सैकड़ों प्रेमी भक्त मौजूद रहे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला शाखा सचिव हुकुम चंद अवस्थी, टोली नायक मुन्ना लाल कश्यप, जिला लेखाकार विजय शंकर शुक्ल जी, आदि लोगों का विशेष सहयोग रहा।



