राष्ट्रीयस्वास्थ्य

दसवें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में लगा निःशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर

डॉ सर्वेश कुमार शुक्ला आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल सबलापुर बहराइच के सौजन्य से मंगलवार को महसी के सिकंदरपुर में निश्शुल्क आयुर्वेदिक शिविर का आयोजन दूर – दराज के लोगों के लिए आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति से समाज को जागरूक करने एवं प्रचार – प्रसार के लिए दसवें आयुर्वेदिक दिवस के उपलक्ष्य में शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे कुल 294 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण करके निःशुल्क औषध का वितरण किया गया।
इसके साथ आए हुए मरीजों को स्वास्थ्य रहने हेतु योग एवं आहार विहार के बारे में सुशिक्षित किया गया। योग प्रशिक्षक द्वारा योग के आसन- प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। शिविर कार्यक्रम के क्षेत्रीय संयोजक जगदंबा प्रसाद शुक्ला द्वारा कैम्प का उचित प्रचार प्रसार किया गया। उक्त शिविर में कॉलेज के आयुर्वेद प्राचार्य डॉ आनंद चौरसिया , चिकित्सालय अधीक्षक डॉ शैलेन्द्र श्रीवास्तव , डॉ पवन वर्मा , डॉ देवेश तिवारी, डॉ मुकेश महिच, डॉ उमेश मिश्रा , डॉ प्रियका शर्मा , डॉ मंजू यादव , डॉ संदीप कुमार वर्मा , डॉ मनीष शुक्ला , फार्मासिस्ट राबिया खातून , गुरु प्रसाद शुक्ला , शिविर सहायक धर्मेंद्र शुक्ला , महेंद्र शुक्ला , सौरभ शुक्ला, अरुण यादव , संजय गौतम एवं बीएएमएस प्रथम वर्ष के छात्र – छात्रा उपस्थित रहे। संस्थान अध्यक्ष डॉ सर्वेश कुमार शुक्ला, निदेशक पल्लवी शुक्ला एवं प्रबंधक आस्था शुक्ला ने इस शिविर के आयोजन में पूर्ण रुचि सहित सहयोग दिया। अच्युतानंद सूरज लाल इंटर कॉलेज के प्रबंधक करुणाकर शुक्ला , प्रधानाचार्य अखिलेश शुक्ला एवं कॉलेज के समस्त स्टाफ का उक्त आयोजन में भरपूर सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button