
मोदीनगर,(आनन्द धारा न्यूज़)। अनुज गोयल कॉलेज ऑफ लाँ, भोजपुर में 13 सितम्बर को हिन्दी दिवस कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया है। मॉ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके वन्दना की। कॉलेज के अध्यक्ष सीए0 (डा०) अनुज गोयल ने अपने उदबोधन में कहा कि हिन्दी की उत्पत्ति संस्कृत भाषा से हुई है, जो भारत की प्राचीन भाषा है। संस्कृत से ही प्राकृत और अपभ्रंश भाषाओ का विकास हुआ, और अंततः अपभ्रंश के अन्तिम रूप से ही हिन्दी का जन्म हुआ।

संस्थान की डायरेक्टर डा० पूनम गोयल ने कहा कि हिन्दी सिर्फ एक भाषा नही है, बल्कि हमारी संस्कृति, परम्परा और एकता की पहचान है भारत जैसे विशाल देश में अलग-अलग राज्यो, भाषाओ और बोलियो के बीच हिन्दी एक पुल की तरह काम करती है।
मुख्य अतिथि एम०आई०टी० कॉलेज के चेयरमैन अजय ग्रोवर ने कहा कि हिन्दी भाषा का महत्व राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण, शिक्षा, व्यापार और वैश्विक पहचान में है। कार्यक्रम का संचालन कर रहें प्रोफेसर डा० पंकज ने कहा कि हिन्दी की खूबसूरती और सरलता हमे अपनी जडो से जोडती है। प्रोफेसर (डा०) मधु रानी ने कहा कि हिन्दी अपनी समृद्व साहित्यिक पराम्पराओ और माध्यमो से लोगो को भावनात्मक रूप से जोडती है।

सुश्री अन्जु रानी ने कहा कि हिन्दी हमारी समद्व पराम्पराओ रीति-रिवाजो, कथाओ और नृत्यो की संवाहक है, जो हमारी सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखती है हिन्दी क्वीज प्रतियोगिता में रजत, मनतसा, आस मौ० और जितिन विजय हुए।



