Homeअध्यात्मसामाजिक

ममता की छाँव सेवा ट्रस्ट ने किया कन्या पूजन, 121 कन्याओं को पेंसिल बॉक्स व प्रसाद देकर किया सम्मानित

गाजियाबाद,(आनन्द धारा न्यूज़-सुशील कुमार शर्मा)। नवरात्र के पावन अवसर पर पुराना विजय नगर की रविदास कालोनी स्थित इन्दु शिशु विद्या सदन (संचालित- ममता की छाँव सेवा ट्रस्ट) में अष्टमी के दिन देवी मां का पूजन एवं कन्या पूजन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 121 कन्याओं को पेंसिल बॉक्स और खाने-पीने की सामग्री भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में ट्रस्ट के चेयरमैन मेघराज अरोड़ा, मंत्री आमोद कपूर, संरक्षक मुन्नीलाल बनारवाल, प्रबंधक डॉ. राज कुमार आर्य, सदस्य बालकृष्ण कुकरेजा, सचिव व स्कूल की प्रधानाचार्या सीमा शर्मा, कार्यालय प्रमुख बी.डी. सागर, सुशीला सागर, उप-प्रधानाचार्या मंजू मल्होत्रा, सदस्य प्रीति कुकरेजा, शिक्षिका कुमारी मुस्कान, प्रिया सेठी, कुमारी संध्या, शिक्षक राजेश सिंह एवं आयुष कुमार उपस्थित रहे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने नवरात्र और कन्या पूजन की परंपरा का महत्व बताया तथा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button