Homeशिक्षासांस्कृतिक

मान्यवर कांशीराम कॉलेज में कन्या पूजन व भोग के साथ सम्पन्न हुआ शक्ति पूजन, डॉ.अभिषेक शर्मा रहे शक्ति पूजन में उपस्थित

गाजियाबाद,(आनन्द धारा न्यूज़)। जिला प्रशासन के आदेशानुसा दिनांक 30 सितंबर 2025 को मान्यवर कांशीराम राजकीय महाविद्यालय में शक्ति पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर संगीता गुप्ता ने कन्याओं का तिलक कर एवं वंदन कर की। तत्पश्चात कन्याओं को हलवा, पूरी और चने का भोग लगाया गया, जिसे सभी कन्याओं ने प्रेमपूर्वक ग्रहण किया। इस दौरान उपस्थित जनसमूह ने “जय माता दी” के नारे भी लगाए।

कन्याओं को यथाशक्ति दान-दक्षिणा भी प्रदान की गई। कार्यक्रम में मिशन शक्ति के सदस्य, महाविद्यालय के प्राध्यापक व छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

पूरे आयोजन का संचालन मिशन शक्ति प्रभारी डॉ. मीनू वार्ष्णेय ने किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि के रूप में भाजपा नंदग्राम मंडल के उपाध्यक्ष डॉ. अभिषेक शर्मा भी मौजूद रहे।

शक्ति पूजन का यह कार्यक्रम प्राचार्य प्रो. संगीता गुप्ता के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button