Homeअध्यात्मसामाजिकस्वास्थ्य

मेरठ में सत्संग समारोह व नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर लगाकर मनाया श्री सतपाल महाराज जी का पावन जन्मोत्सव

मेरठ,(पवन शर्मा,आनन्द धारा न्यूज़)। सुविख्यात आध्यात्मिक गुरु एवं समाजसेवी श्री सतपाल महाराज जी का पावन जन्मोत्सव बड़े श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ ‘मानव धर्म मन्दिर, 213- वेस्टर्न रोड़, सदर, मेरठ कैंट’ में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर आयोजित सत्संग समारोह में भारी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ रविवार, 14 सितम्बर की प्रातः 10 बजे मंगलाचरण एवं भजनों से हुआ। साथ ही निशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन कर तत्पश्चात महात्मा दीपांजली बाईजी ने अपने आध्यात्मिक और मार्मिक प्रवचनों के माध्यम से जीवन में मानवता, प्रेम और सेवा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि श्री सतपाल महाराज जी का संदेश सदैव यही रहा है कि मनुष्य अपने जीवन को सत्कर्मों और भक्ति से जोड़कर समाज व राष्ट्र की सेवा में योगदान दे।
सत्संग के दौरान भक्तों ने भक्ति-भाव से भजनों का आनंद लिया और गुरु महाराज जी के उपदेशों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। दोपहर 1 बजे तक चले सत्संग के बाद भंडारा प्रसाद का आयोजन किया गया, जिसमें संकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
समिति के पदाधिकारियों ने सभी भक्तजनों व प्रेमी सज्जनों का धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि गुरु महाराज जी की प्रेरणा से सेवा और सद्भावना के कार्य आगे भी जारी रहेंगे।

इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं ने इसे जीवन का अविस्मरणीय आध्यात्मिक पर्व बताते हुए कहा कि गुरु महाराज जी के जन्मोत्सव जैसे आयोजन आत्मिक शांति और सामाजिक एकता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button