Homeअध्यात्मसामाजिकसांस्कृतिक

रामलीला महोत्सव में विभीषण शरणागति और रामेश्वर स्थापना की लीला का भव्य मंचन

मुरादनगर,(आनन्द धारा न्यूज़)। श्री आदर्श रामलीला कमेटी के तत्वाधान में आयोजित रामलीला महोत्सव में विभीषण शरणागति तथा रामेश्वर स्थापना की लीला का दोहे और चौपाइयों के साथ मंचन कराया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

लीला मंचन के दौरान विभीषण अपने भाई रावण को समझाते हैं कि वह श्रीराम से संधि कर उनकी शरण में जाएं और सीता जी को लौटा दें। इस पर रावण क्रोधित होकर उन्हें ठोकर मारकर दरबार से बाहर कर देता है। इसके बाद विभीषण श्रीराम के पास जाकर शरण ले लेते हैं। श्रीराम भगवान शिव की स्थापना कर पूजा करते हैं। इस ज्योतिर्लिंग को रामेश्वरम का नाम देते है। रामेश्वरम की स्थापन पर पूरा पंडाल जय श्री राम एवं हर हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा।

इस अवसर पर बुधप्रकाश गोयल, अरविंद भारतीय, सुशील गोयल, विनोद धनगर, महेश चंद गोयल, सुभाष चन्द्र गर्ग, रघुनंदन रस्तोगी, कृष्णवीर सिंह सिरोही, देवेंद्र अग्रवाल, अशोक कुमार गुप्ता, राजकुमार गोयल, बोबी पंडित, अरुण गोयल, वासु गुप्ता, सचित गोयल, दीपक गोयल, शिवकुमार गोयल, अनिल गोयल, गोपाल गुप्ता, नरेंद्र शर्मा नींदों, राकेश गर्ग, राहुल सिंघल, मंजू रानी, गीता चौधरी, आदि सैंकड़ो गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button