रामलीला मंचन कलाकारों की अद्भुत प्रस्तुति: अतिथियों का हुआ सम्मान, सुपर्णखा नासिका भंग व सीता हरण लीला

मुरादनगर/गाजियाबाद,(आनन्द धारा न्यूज़)। आदर्श रामलीला कमेटी के तत्वाधान में आयोजित रामलीला महोत्सव में सुपर्णखा नासिका भंग और सीता हरण लीला का आकर्षक मंचन कर कलाकारों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

रावण की बहन शूर्पणखा पंचवटी पर घूमने आती है, और दोनों भाइयों के सौंदर्य को देखकर मोहित हो जाती है। वह अपना सुंदर सा रूप बनाकर दोनों भाइयों के समक्ष जाती है और विवाह करने का प्रस्ताव देती है। दोनों भाइयों के मना करने के बाद भी वह विवाह करने के लिए हठ करने लग जाती है तब श्री लक्ष्मण जी सूर्पनखा की नाक काट देते हैं। इस प्रंसंग को देखकर दर्शक रोमांचित हो जाते है और पंडाल जय श्रीराम के उद्घोष से गुंज उठता हैं। सीता जी की स्वर्ण मृग पाने की इच्छा पर श्री राम मारीच के पीछे जाते है तथा मारीच माया से श्री राम की आवाज में लक्ष्मण को पुकारता है। तो सीता जी लक्ष्मण को प्रभु की सुध लेने के लिए भेजती है। लक्ष्मण ने जाते समय कुटी के चारों ओर तीर से रेखा खींच दी और माता सीता से उसके पार न जाने को कहा। लक्ष्मण के जाते ही रावण ब्राह्मण के वेश में पहुंचा और भिक्षा के बहाने उनका हरण कर लिया। सीता को हरण कर ले जाते हुए रावण का जटायु ने विरोध किया परंतु रावण ने उसके पंख काट दिए।

लीला में पधारे अतिथि मोदीनगर के चेयरमैन विनोद वैशाली को कमेटी के पदाधिकारियों ने पटका पहनाकर तथा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर संचालक बुधप्रकाश गोयल, अरविंद भारतीय, सुशील गोयल, अध्यक्ष विनोद धनगर, महामंत्री महेश चंद गोयल, कोषाध्यक्ष सुभाष चन्द्र गर्ग, राकेश मोहन गोयल, रघुनंदन रस्तोगी, महेश चंद सिंघल, अमरीश गोयल, अनिल गोयल, गोपाल शर्मा, अशोक गुप्ता, राजकुमार अरोड़ा, हरभजन सिंह, संजीव राजपूत भूपेंद्र पाल, निशंक गोयल, मनोज गुप्ता, सचित गोयल, वासु गुप्ता, आदि सैंकड़ो गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



