
संवाददाता – (आनन्द सागर मिश्रा)
बहराइच,(आनन्द धारा न्यूज़)। समाज सेवा में सदैव अग्रणी रोटरी क्लब ने पितृ पक्ष के अवसर पर एक विशेष गौ सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया। संस्था द्वारा अब तक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, वृद्धों की सेवा, महिलाओं को सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण तथा बच्चों को कम्प्यूटर शिक्षा जैसी अनेक सेवाभावी गतिविधियाँ की गई हैं। इसी श्रृंखला में पितृ पक्ष पर गौ सेवा को प्रमुखता दी गई।
कार्यक्रम अग्रसेन गौशाला (निकट देवी गुल्लाबीर मंदिर) में सम्पन्न हुआ, जिसमें रोटरी क्लब के अध्यक्ष श्री कैलाश जालान, सचिव श्री रामेश्वर रस्तोगी सहित बड़ी संख्या में रोटेरियन परिवार के साथ उपस्थित रहे। इस दौरान लगभग 150 गौ माताओं को रोटी, गुड़, चना, फल एवं हरा चारा खिलाया गया। कार्यक्रम का कुशल प्रबंधन रोटेरियन शीतल प्रसाद अग्रवाल ने किया।
इस अवसर पर रोटेरियन अनिल सिंघल, प्रदीप केडिया, कुलभूषण अरोड़ा, सुशील ड्रोलिया, पुष्पा रस्तोगी, ओमप्रकाश जलान, विनय जलान, लता जालान, विकास जलान, रचना जालान, विराट अग्रवाल सपरिवार, अमित अग्रवाल, महेश गुप्ता (पत्रकार), डीपी सिंह, हिमांशु कंसल समेत अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।
गौ सेवा कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि सभी लोगों ने सहर्ष और प्रेमपूर्वक सहभागिता की, जिससे समाज को प्रेरणादायक संदेश मिला। बच्चों को भी संस्कारों का पाठ मिला और उपस्थित सभी को आत्मिक शांति एवं संतोष प्राप्त हुआ। पितरों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की गई।
यह पुनीत कार्य न केवल समाज सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण रहा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का संदेश भी छोड़ गया।



