Homeराजनीतिसामाजिक

संस्कार भारती राजनगर एक्सटेंशन की बैठक में शिक्षक दिवस पर शिक्षाविदों का हुआ सम्मान

गाज़ियाबाद,(आनन्द धारा न्यूज़)। संस्कार भारती राजनगर एक्सटेंशन के संस्कार मित्रों की बैठक 7 सितम्बर को प्रातः 10:30 बजे अजनारा इंटीग्रिटी के कार्ड रूम में आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत गायत्री मंत्र और सरस्वती वंदना से हुई।

महानगर कार्यकारी अध्यक्ष अतुल प्रकाश भटनागर ने संयोजकों एवं संयोजिकाओं को उनके दायित्व और कार्यों का बोध कराते हुए कहा कि राष्ट्र के कार्य हेतु हमें अपने अंतःकरण को सशक्त बनाना होगा।
इस अवसर पर शिक्षाविद् डॉ. अभिषेक शर्मा ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन और योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सच्ची शिक्षा केवल जानकारी नहीं देती, बल्कि जीवन में सामंजस्य स्थापित करना सिखाती है। उन्होंने शिक्षक दिवस के महत्व को भी स्पष्ट किया। वहीं प्राची मिश्रा ने शिक्षा, शिक्षक और छात्र के बीच सामंजस्य की आवश्यकता पर बल दिया।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में समाजसेवी एवं शिक्षाविद् डॉ. अभिषेक शर्मा, अतुल प्रकाश भटनागर, ज्ञान प्रकाश, प्राची मिश्रा, डॉ. विन्दू वराच, डॉ. सरिता गर्ग और अमृता श्रीवास्तव शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button