अलीगढ़,(आनन्द धारा न्यूज़)। मानव उत्थान सेवा समिति शाखा प्रेमनगर, अलीगढ़ के तत्वावधान में ग्राम हेवतपुर (छर्रा) में दो दिवसीय सद्भावना सत्संग समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ 26 सितंबर को प्रथम दिवस पर हुआ, जिसमें पूज्य संत महात्मा श्री ज्ञानशब्दानन्द जी, पूज्या महात्मा वीरा बाई एवं महात्मा दिया बाई जी ने अपने प्रेरणादायी प्रवचनों से उपस्थित जनसमूह को आध्यात्मिकता एवं मानवता का संदेश दिया।

इसी क्रम में सेवा पखवाड़े के तहत सुविख्यात श्री सतपाल जी महाराज की प्रेरणा से 27 व 28 सितंबर को चल रहे राष्ट्रव्यापी स्वच्छता अभियान के अंतर्गत ग्राम हेवतपुर (प्रेमनगर, छर्रा) में सफाई अभियान का आयोजन किया गया। इसमें पूज्य संत महात्मा ज्ञानशब्दानंद जी की मुख्य उपस्थिति रही, वहीं दिशा-निर्देशन पूज्या संत महात्मा वीरा बाई एवं महात्मा दिया बाई ने किया।

इस अवसर पर ओमप्रकाश जी, मुरारीलाल, मनीष, अनिल, कप्तान, बहादुर, मुकेश एवं हरिओम सहित अनेक श्रद्धालुओं ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। मानव सेवा दल के कार्यकर्ताओं सहित मनु प्रताप और ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए गाँव को स्वच्छता एवं सहयोग की मिसाल प्रस्तुत की।



