Homeअध्यात्मसामाजिकस्वास्थ्य

श्री सतपाल महाराज की प्रेरणा से सतलोक आश्रम द्वारा दो दिवसीय स्वच्छता अभियान संपन्न

मुरादनगर/गाजियाबाद,(पवन शर्मा)। गंगनहर स्थित सतलोक आश्रम के तत्वावधान में मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा सेवा पखवाड़े के अंतर्गत दो दिवसीय स्वच्छता अभियान का आयोजन 27 व 28 सितंबर 2025 को किया गया। यह अभियान सुविख्यात समाजसेवी एवं आध्यात्मिक गुरु श्री सतपाल जी महाराज की प्रेरणा से सम्पूर्ण भारतवर्ष में चल रहे “स्वच्छ भारत अभियान” का हिस्सा रहा।

मानव सेवा दल के स्वयंसेवक एवं यूथविंग टीम के सदस्यों ने रावड़ी रोड गंगनहर स्थित पुलिस चौकी के पास प्रातः 7 बजे से 9 बजे तक सफाई कार्यक्रम चलाया। इस दौरान क्षेत्रीय वासियों को अपने आस-पास स्वच्छता बनाए रखने, स्वयं गंदगी न करने और दूसरों को भी ऐसा न करने हेतु प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस चौकी इंचार्ज पंकज कुमार, प्रशांत कुमार, सतलोक आश्रम प्रभारी महात्मा श्री ज्ञानशब्दानंद जी, महात्मा श्री मानसानंद जी, महात्मा श्री सुभासा बाईजी, दीदी पुष्पांजलि एवं श्री हंस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विनोद कुमार तथा आश्रम वासी कमल जी ने संयुक्त रूप से किया।

अभियान को सफल बनाने में मानव सेवा दल के वरिष्ठ कार्यकर्ता राम कुमार यादव, अशोक शर्मा, श्रीमती कुसुम शर्मा, श्रीमती लता देवी, देवेंद्र शर्मा, राम रतन, बाबूलाल, श्रीमती ममता, श्रीमती गीता सोनी, वीरपाल, राम लाल, स्वामीनाथ, मूलचंद पाल, अवधेश राठौर तथा यूथविंग से श्वेता शर्मा और रिया भारद्वाज सहित अन्य लोगों ने विशेष योगदान दिया।

इस अवसर पर उपस्थित सभी ने यह संकल्प लिया कि स्वच्छता ही सेवा है और समाज में स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button