अनुज गोयल कॉलेज ऑफ लाँ, भोजपुर में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया

गाज़ियाबाद।अनुज गोयल कॉलेज ऑफ लाँ, भोजपुर, मोदीनगर में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कॉलेज की डारेक्टर डा० पूनम गोयल ने कहा कि रंगोली घर की खुशी, सकारात्मकता और जीवंतता का प्रतीक है, और इसका उददेश्य धन और सौभाग्य की देवी लक्ष्मी का स्वागत करना है। ऐसा माना जाता है कि जिस हिन्दु घर मे साफ-सुथरा प्रवेश द्वार और रंगोली नही होती है, वह दरिद्र (दुर्भाग्य) का निवास होता है। कॉलेज के अध्यक्ष व शिक्षाविद सीए०(डा०) अनुज गोयल ने कहा कि रंगोली बनाने की प्रतियोगिता कला,संस्कुति और रचनात्मकता का एक जीवंत उत्सव है। यह समृद्वि और आनन्द का प्रतीक है, जो किसी भी अवसर पर उत्सव का माहौल बनाती है। प्रोफेसर डा० मधु जी ने कहा कि रंगोली एक सकारत्मक ऊर्जा का संचार करती है, जिससे मन प्रसन्न होता है। यह हमारे स्वास्थ्य को भी प्रभावित करती है। पुस्तकालय अध्यक्ष श्रीमती शालनी गुप्ता जी ने कहा कि रंगोली का इतिहास हजारो साल पुराना है। जो देवी देवताओ को प्रसन्न करने, घर को बुरी शक्तियो से बचाने और शुभता के लिए बनायी जाती है। इस रंगोली प्रतियोगिता में जतिन एवं मानवी की टीम ने प्रथम स्थान, वंश एवं मनतशा की टीम ने द्वितीय स्थान, रजत, भावना, चिन्की नितिन नीशू. नीता की टीम ने तृतीय स्थान, मुशररत, अशमिता.जैन, आयान और कैफ की टीम ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। सभी को स्मृति चिहृन व प्रमाण पत्र प्रदान किये गये। इस अवसर पर सभी शिक्षक, छात्र व छात्राओ ने अपना सहयोग प्रदान कर कार्यक्रम को हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न किया।




