डारेक्टर दिल्ली आयुष ने पोस्टर लांच कर दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली। आयुरमहोत्सव 2025 टीम को उस समय बड़ी सफलता मिली जब डारेक्टर दिल्ली आयुष डॉ योगीता मुंजाल ने आगामी कार्यक्रम का पोस्टर लांच करते हुए अपनी शुभकामना प्रेषित करते हुए इस पूरे कार्यक्रम में हर संभव सहयोग की बात कही है।
आयुरमहोत्सव टीम ने हमारे संवाददाता से विशेष वार्ता में बताया कि आगामी 12-14 दिसंबर 2025 को पंचकुला हरियाणा में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसमें देश भर से आयुर्वेद के डॉ, विशेषज्ञ , कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ ही आयुष मंत्रालय के अधिकारी, मंत्री भी इस पूरे कार्यक्रम में उपस्थित रहने वाले हैं। इसके साथ ही देश भर से हजारों की संख्या में आयुर्वेद विश्व विद्यालयों के छात्र छात्राएं भी प्रतिभाग करने वाले हैं।
इस पूरे कार्यक्रम के लिए आयुष मंत्री भारत सरकार ने भी अपनी शुभकामना प्रेषित किया है।



