दशहरा बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक पर्व है – विधायक अजीत पाल त्यागी

मुरादनगर,(आनन्द धारा न्यूज़)। श्री आदर्श रामलीला कमेटी तथा श्री बड़ी रामलीला कमेटी के तत्वाधान में असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक विजयदशमी पर्व उल्लास पूर्वक मनाया गया। बुराई के प्रतीक रावण और मेघनाथ के पुतले जलाये गये।
मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक अजीत पाल त्यागी ने कहा कि दशहरा बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक पर्व है। यह हमें जीवन में हमेशा सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। असत्य और अधर्म कुछ समय के लिए प्रभावी हो सकते है लेकिन अंत में जीत सदैव सत्य और सदाचार की ही होती है।
उन्होंने रामलीला मंचन की सराहना की तथा आयोजकों को धन्यवाद दिया तथा कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में नैतिक मूल्यों की स्थापना करते हैं और युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति से जोड़ते हैं।
कमेटी के पदाधिकारियों ने विधायक अजीत पाल त्यागी तथा एमएलसी दिनेश गोयल के पुत्र अक्षित गोयल का पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया।
इस अवसर पर आदर्श रामलीला कमेटी के संचालक बुधप्रकाश गोयल, अरविंद भारतीय, सुशील गोयल, अध्यक्ष विनोद धनगर, महामंत्री महेश चंद गोयल, कोषाध्यक्ष सुभाष चन्द्र गर्ग, लखमीचंद सिंघल, मित्रसेन त्यागी, रघुनंदन रस्तोगी, अशोक कुमार गुप्ता, राकेश मोहन गोयल, अमरीश गोयल, महेशचंद सिंघल, राकेश गर्ग, संजय गोयल, नितिन शर्मा, आदि उपस्थित रहे।



