मेघनाद वध व सती सुलोचना की लीला का किया मंचन

मुरादनगर,(आनन्द धारा न्यूज़)। श्री आदर्श रामलीला कमेटी केए तत्वाधान मे आयोजित रामलीला महोत्सव में कुंभकरण वध, मेघनाद वध व सलोचना सती की लीला का मंचन किया गया।
टंकी रोड स्थित रामलीला ग्राउंड मे लक्ष्मण मेघनाद को पूजा स्थल पर जाकर युद्ध की चुनौती देेते हैं। दोनों के मध्य युद्ध होता है और लक्ष्मण मेघनाद का वध कर देते हैं। मेघनाद की मौत की खबर सुनते ही उसकी पत्नी सुलोचना विलाप करती है और रामादल जाकर प्रभु श्री राम से अपने पति का शीश मांगती है। श्री राम शीश सुलोचना को सौंपने के लिए कहते है। मेघनाद के शीश को गोद में रखकर सुलोचना अग्नि में बैठ सती हो जाती है।
इस अवसर पर कमेटी के संचालक अरविंद भारतीय, बुद्धप्रकाश गोयल, सुशील गोयल, अध्यक्ष विनोद धनगर, महामंत्री महेश गोयल, कोषाध्यक्ष सुभाष चन्द गर्ग, कथा व्यास अरविंद भाई ओझा, दिनेश शर्मा , राकेश मोहन गोयल, अशोक गुप्ता, लखमीचंद सिंहल, विनोद जिंदल, पंकज गर्ग, राजकुमार गोयल, योगेंद्र गुप्ता लिली, पंकज यादव, राकेश गर्ग, सभासद भूपेंद्र पाल, मित्रसेन त्यागी, महेश चंद गोयल, अक्षय सिंघल, मनोज गुप्ता, महेश सिंघल, अंशुल रस्तोगी , वासु गुप्ता, मुकेश गोस्वामी, भूपेंद्र पाल, आदि उपस्थित रहे।




