Homeगाजियाबादशिक्षासामाजिकसांस्कृतिक

शिल्पग्राम मेला में लायंस क्लब गाज़ियाबाद एकता कलाकार सम्मान 2025 समारोह में संगीत शिक्षिका रचना वार्ष्णेय को किया सम्मानित

गाज़ियाबाद। रचना वार्ष्णेय (संगीत साधिका , स्वर्ण पदक विजेता – नृत्य और गायन) को लायंस क्लब गाजियाबाद एकता के सभी पदाधिकारी द्वारा 24 वें शिल्पग्राम मेला रामलीला मैदान राजनगर में “लायंस क्लब गाजियाबाद एकता कलाकार सम्मान – 2025” संगीत क्षेत्र में 25 वर्ष पूर्ण एवं एक प्रतिष्ठित संगीत शिक्षिका के रूप में सम्मानित किया गया।
रचना जी ने कई एल्बम, शॉर्ट फिल्मों में भी काम किया है।
दो बार इन्हें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय सुपर मॉम डांस चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। रचना जी की प्रतिभाओं में गायन व नृत्य प्रस्तुति पर सामाजिक संगीत संस्थानों ने कई बार सम्मानित किया है।
25 वर्षों से श्री ठाकुर द्वारा बालिका विद्यालय में म्यूजिक (एच.ओ.डी) की जिम्मेदारी निभा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button