

गाज़ियाबाद। एम.एम.एच. कॉलेज, गाजियाबाद के आई.आई.सी., इको क्लब एवं करियर सेल के संयुक्त तत्वाधान में ‘प्रदर्शनी और विक्रय’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया । ‘बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट’ उद्देश्य को लेकर आयोजित किया गया यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को क्रय–विक्रय, विपणन, रोजगार, आर्थिक सुदृढ़ता के प्रति जागरूक करना रहा । यह विकास प्रकृति के विनाश पर नहीं अपितु प्रकृति के बचाव की शर्तों पर हो । इस बात को भी वस्तुओं के विक्रय प्रदर्शनी में ध्यान रखा गया ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती पॉम्पी दास, असिस्टेंट कमिश्नर, जिला उद्योग एवं उद्यमिता विकास केंद्र, गाजियाबाद रही । विशिष्ट अतिथि महाविद्यालय के सचिव श्री अभिनव कृष्ण एवं उनकी धर्मपत्नी रही ।
प्राचार्य प्रो. संजय सिंह के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें विद्यार्थियों की बड़ी संख्या के साथ लगभग उनकी 60 टीमों ने सहभागिता की ।
प्रदर्शनी में आगंतुकों की बड़ी संख्या थी जिसमें कुछ आगंतुक और शिक्षकों ने विद्यार्थियों द्वारा निर्मित इन आकर्षक और उपयोगी उत्पादों की खरीद भी की ।
आई.आई.सी. की समन्वयक प्रो. अपर्णा मल्होत्रा, इको क्लब समन्वयक डॉ. रीमा उपाध्याय, करियर सेल के समन्वयक एवं छात्र अधिष्ठाता प्रो. प्रकाश चौधरी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया ।
इस अवसर पर प्रो. आर.एस. यादव चीफ प्रॉक्टर, सांस्कृतिक समिति समन्वयक प्रो. सुभाषिनी शर्मा, मिशन शक्ति प्रभारी प्रो. आभा दुबे, प्रो. रोजी मिश्रा समेत समस्त विभागों के शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे ।





